राऊ: कल मुख्यमंत्री इंदौर आएंगे, करोड़ों की लागत से विकसित मां नर्मदा चौराहे का करेंगे लोकार्पण: महापौर
Rau, Indore | Jan 10, 2025 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को इंदौर आएंगे, जहां वे शहर के पश्चिम क्षेत्र में नगर निगम द्वारा करीब चार करोड़ की लागत से विकसित मां नर्मदा चौराहे का लोकार्पण करेंगे। जिसमें महापौर ने बताया कि इस चौराहे पर नगर निगम ने मां नर्मदा की प्रतिमा के अलावा महेश्वर का घाट और नर्मदा के उद्गम से लेकर नर्मदा के गुजरात के भरूच में विलय को दर्शाया गया है।