राऊ: राजेंद्र नगर में म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर ₹45 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला आया सामने, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
Rau, Indore | Jan 5, 2025 इंदौर में राजेंद्र नगर में म्यूचुअल फंड्स में निवेश के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें राजेंद्र नगर पुलिस ने एक दंपती पर केस दर्ज किया है। जिसमें फरियादी अमरलाल चुघ की रिपोर्ट पर वीणा नगर सुखलिया में रहने वाले दंपती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बताया कि आरोपियों से उनकी पहचान सपना-संगीता क्षेत्र में के बैंक में हुई थी।