राऊ: दवा बाजार के व्यापारी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच ने 3 लाख से ज़्यादा रुपये वापस दिलाए
Rau, Indore | Jan 7, 2025 इंदौर के दवा बाजार के एक व्यापारी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। जिसमें व्यापारी के बैंक अकाउंट से तीन लाख से ज्यादा रुपये गायब हो गए। जिसमें क्राइम ब्रांच ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए व्यापारी का पैसा वापस दिलवाया। व्यापारी ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का धन्यवाद किया और उनकी तत्परता और प्रोफेशनलिज़म की सराहना की।