राऊ: लव जिहाद पर पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान, बेटियों को शस्त्र और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की बात कही
Rau, Indore | Jan 9, 2025 महू विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को गहनों की जगह शास्त्र दें और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिलवाएं। उनका कहना है कि लड़कियों को शास्त्रों और आत्मरक्षा की कला सिखाकर ही लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों से अपनी बेटियों को बचाया जा सकता है।