सिकंदरा के पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान का बुधवार को निधन हो गया, जिससे जमुई जिले में शोक की लहर दौड़ गई। वे सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक चुने गए और लंबे समय तक जनता के बीच मजबूत पकड़ बनाए रखी। उनके निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 6 बजे गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।