काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वीसी आवास के बाहर इंटरनेशनल छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Aug 10, 2024 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वीसी आवास के बाहर इंटरनेशनल हास्टल की छात्राओं ने वीसी आवास का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध को देखते हुए मौके पर प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम एवं हास्टल के वार्डन छात्रों को समझाने में लगे हुए हैं। छात्राओं का कहना है कि पुराने हास्टल में बिजली पानी की व्यवस्था ठीक नही है।