वारासिवनी: वारासिवनी में सदियों पुरानी बुंदेली परंपरा का कजलिया पर्व धूमधाम से मनाया गया, भव्य बाइक रैली व शोभायात्रा निकली
पर्व धूमधाम से मनाया। लोकमान्यता के अनुसार सन 1182 के आसपास महोबा में आल्हा-ऊदल की वीरगाथा से यह परंपरा जुड़ी है। युद्ध के बाद उनकी बहन के मायके लौटने पर कजलियां भेंट कर स्वागत किया गया था। इसी परंपरा के तहत बाइक रैली व शोभायात्रा निकली। 11 नवविवाहित महिलाओं ने पूजा कर उपवास खोला।