सिंघेश्वर: भाजपा का बूथ विस्तार अभियान तेज, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
सिंहेश्वर में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में पार्टी को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। जिला अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि राजन झा 'राजू' ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस दौरान सदस्यता अभियान, बूथ गठन और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।