अवंतिपुर बड़ोदिया: उधारी के पैसे मांगने पर युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
पोलायकला चौकी क्षेत्र में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी सचिन पिता देवकरण खाती (24) निवासी कलाली मोहल्ला, पोलायकला ने शिकायत दर्ज कराई कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान बनवारी मरेठिया ने