फरसगांव: NH-30 बहीगांव-बेडमा के बीच सड़क हादसे में पिकअप सवार युवक की मौत, 2 घायल, घायलों को फरसगांव अस्पताल में भर्ती
नेशनल हाईवे-30 पर बहीगांव-बेडमा के बीच गुरुवार सुबह आम से भरी पिकअप अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में चरौदा निवासी ललित यादव (19) की मौत हो गई,जबकि चालक मोहन पटेल व आयुष नारंग घायल हो गए।दोनों का फरसगांव अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार पिकअप आंध्रप्रदेश से आम लेकर रायपुर जा रही थीफरसगांव थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।