हनुमानगढ़: भादरा हत्या कांड में मुख्य आरोपी अमित सिंह को 36 घंटे में किया गया गिरफ्तार
भादरा थाना क्षेत्र में 29 जून को हुई पेप सिंह उर्फ पप्पूसिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित सिंह 30 को 36 घंटे में पकड़ लिया। आरोपी अनुपशहर, भादरा का निवासी है। उस पर पॉक्सो एक्ट व आबकारी अधिनियम में पहले भी केस दर्ज हैं। कलाना निवासी भाई इंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि पेप सिंह का शव किराए के कमरे में खून से लटपट मिला था।