लावालौंग: लावालौंग में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात, श्रद्धालु झूमते-नाचते दिखे
लावालौंग मे महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शाम के 4 बजे शिव बारात निकाली गई। यह शिव बारात स्थानीय शिव मंदिर परिसर से निकाली गई जहां पूरे गाजे-बाजे के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान शिव बारात मे शामिल लोग नाचते झूमते नजर आए।