लखनपुर: आश्रित ग्राम धनपुरी में फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला के आश्रित ग्राम धनपुरी स्थित इमली पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लखनपुर पुलिस को दी। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।मृतक युवक का नाम मुरारी उम्र 25 वर्ष जाति गोंड बताया जा रहा है।