आज दिनांक 8 जून 2026 को थाना पाली के अन्तर्गत हाइवे पर एक कंटेनर द्वारा बाइक में टक्कर मार दी गई जिसमें बाइक सवार वृन्दावन व उसकी पुत्री की मौके पर मृत्यु हो गई तथा लल्लू पत्नी वृन्दावन के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना पर थाना पाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है । कंटेनर व ड्राइवर को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । क्षेत्राधिकारी पाली की बाइट ।
@Uppolice