कटरा: धनुषी मोड़ के पास पुलिस ने 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया, तस्कर बाइक छोड़कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के धनुषी मोड़ के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे में पुलिस ने 4 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस को चकमा देकर तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने कल्याणपुर निवासी दीनदयाल राय के खिलाफ केस दर्ज किया है।