रतनी फरीदपुर: रतनी-फरीदपुर प्रखंड कार्यालय पर राजद का एकदिवसीय धरना, राजद विधायक राहुल कुमार रहे मौजूद
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध के विरोध में मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधायक राहुल कुमार, पूर्व मुखिया नागमणि यादव, नरेश यादव, राजदेव यादव एवं जिला परिषद सदस्य आभा रानी शामिल हुईं। नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया ।