श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा के मार्गर्दशन एवं सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सौम्या आनंद के निर्देशन में पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु नियुक्त किये गये मतगणना दलों का प्रशिक्षण पीजी कॉलेज श्योपुर में गुरूवार को दोपहर 03 बजे आयोजित किया गया।