मंझनपुर: खरौना में पति-पत्नी की मौत बना रहस्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज, परिजनों में मचा है कोहराम, पोस्टमार्टम आज
खरौना गांव में फूलचंद्र नगरहा और उनकी पत्नी पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत अब भी रहस्य बनी हुई है। दोनों के शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।