टोंक नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी आशा जैन ने अपनी दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आशा जैन ने कहा कि जीत मिलने पर सड़क, सीवरेज, पानी और बिजली जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
वहीं भाजपा के बोर्ड बनने का दावा करते हुए आशा जैन ने चेयरमैन पद को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह खुद को चेयरमैन के रूप में देखना चाहेंगी।
गुटबाजी के सवाल पर आशा जैन ने कहा कि टिकट मिलने के बाद गुटबाजी खत्म हो जाती है और पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ता है।
अब बड़ा सवाल— क्या वार्ड 23 से जीत दर्ज कर आशा जैन भाजपा की चेयरमैन बनेंगी?
आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।
#Tonk #TonkNews #TonkMunicipalElection #RajasthanPolitics #BJP #AshaJain #Ward23 #TonkLiveNews #LocalNews #Election2026
Peeplu, Tonk | Sep 2, 2026