कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास पर अधिकारियों ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचकर बुधवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन से अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वालों में आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी कोल्हान मनोज रत्न चौथे, एमडी जियाडा प्रेरणा दीक्षित, डायरेक्टर एग्रीकल्चर तारा चंद, रांची ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।