बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) की पीएचडी स्कॉलर अर्चना पांडे ने जिले में छात्रों के लिए बस सेवा की मांग को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर सवाल उठाया। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अर्चना पांडे ने कहा, धर्म के नाम पर बस चला दी, वोट के नाम पर बस चला दी, लेकिन शिक्षा के नाम पर बस कब चलेगी? मेरी बात रिकॉर्ड कर लीजिए और मंत्री जी तक जरूर पहुंचा दीजिए।
उन्होंने कहा कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को आज भी नियमित सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय तक सुगम और नियमित बस सेवा शुरू करना समय की मांग है।
पीएचडी स्कॉलर का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Ballia #Balliakhabar