रहटगांव: रहटगांव और जिले में उत्सव के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत, साइकिल और पुस्तकें वितरित की गईं
आज 1 अप्रैल 4 बजे ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत रहटगांव सहित जिलेभर के स्कूलों में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मेहनत व अनुशासन अपनाने की सीख दी।