सदर: वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म अवार्डियों को टैक्स में 50% छूट
हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नगर निगम ने टैक्स सॉफ्टवेयर में बदलाव करते हुए गृहकर, जलकर और सीवर कर समय से जमा करने वाले भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है।