जगदलपुर: वायुसेना के विशेष विमान से नीट यूजी के प्रश्नपत्र जगदलपुर पहुंचे, कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में बंद
देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी (NEET-UG) 2026 री-एग्जाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार को वायु सेना के विशेष विमान से प्रश्नपत्रों को पहुंचाया गया. प्रश्नपत्रों को सीलबंद पेटियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान से उतारा गया।