दतिया: इमलिया गांव के पास आवारा मवेशी से टकराई बाइक, पिता-पुत्री घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी, मां बाल-बाल बची
Datia, Datia | May 4, 2026 दुरसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे आवारा मवेशी से टकराने पर बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दतिया निवासी मोहित दांगी अपनी मां और बेटी के साथ बाइक से भर्रोली गांव से वापस दतिया लौट रहे थे। इसी दौरान इमलिया गांव के पास अचानक सड़क पर आए आवारा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई।