देवबंद: देवबंद की युसरा सिद्दीकी को विज्ञान भवन में स्वर्ण पदक, मानवाधिकार में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया जिले का मान
देवबंद की होनहार छात्रा युसरा सिद्दीकी को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय से मानवाधिकार में मास्टर डिग्री के दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।