ऊंचाहार: गोकना घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का उद्घोष कर मंदिरों में पूजा अर्चना की।पुरोहित पण्डित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि, भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर पहुंची।सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात किया गया था।