ऊंचाहार: भुरकुसापुर गंगा घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत, वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के भुरकुसापुर में गंगा घाट है।जहां ज्यादातर लोग स्नान करने या अंतिम संस्कार करने के लिए आते है।रविवार की सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।वायरल वीडियो में एक मगरमच्छ किनारे बैठे हुए देखा जा सकता है।जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है।हालांकि वनविभाग के अधिकारी ने बताया कि उसे पकड़ा जाएगा।