कोतमा: एबीवीपी कोतमा नगर की नई कार्यकारिणी घोषित, संतोष चतुर्वेदी बने नगर अध्यक्ष, प्रांजल तिवारी नगर मंत्री
Kotma, Anuppur | Jun 6, 2026 शनिवार5 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोतमा नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को की गई। संगठन की ओर से संतोष चतुर्वेदी को नगर अध्यक्ष तथा प्रांजल तिवारी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद के इतिहास, कार्य विस्तार, कार्यपद्धति, दायित्व बोध एवं कार्यकर्ता व्यवहार जैसे विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।