कोडरमा: कोडरमा स्टेशन पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाने की थी तैयारी
गस्ती के क्रम में पूर्वी छोर पर एफओबी के निचे पहुंचे तो एक महिला को सफेद रंग का झोला व एक सफेद लाल चेक रंग के प्लास्टिक के झोला साथ संदिग्ध अवस्था में देखा गया। संदेह होने पर उसके पास जाकर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम व पता अनीता देवी , उम्र करीब 28 वर्ष, पति श्याम सुन्दर मांझी , पता-खिरीयामा , थाना- मगध मेडिकल , जिला गयाजी (बिहार) बताया।