ज़मानिया: गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर पिकअप और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, ट्रेलर गंगा में गिरा: राकेश मिश्रा की जानकारी
गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु पर महज 15 दिन के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई है।शनिवार की तड़के करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर और सब्जी लदी पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 से 25 फीट तक सेतु की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गंगा में जा गिरा। हादसे के समय ट्रेलर पर चालक और एक खलासी सवार थे।