गोरखपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न ब्लाकों पर हुआ योग शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर विभिन्न ब्लाकों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में सरकारी कर्मचारियों समेत सामान्य लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग शिविर में लोगों को बताया गया कि योग किस प्रकार लोगों के सेहत के लिए लाभदायक है। लोकसभा में पुरुष महिला और बच्चों ने भी शिरकत की।