गोरखपुर: पुलिस ऑफिस में एसएसपी ने आए हुए फरियादियों की सुनी फरियाद
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने आज पुलिस ऑफिस में आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने समस्या सुनने के बाद संबंधित थाना अध्यक्ष और चौकी इंचार्ज हल्का दरोगा व अन्य पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के निस्तारण के निर्देश जारी किए। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तरीके से उनके साथ है और उन्हें किसी प्रकार से डरने या घबराने की जरूरत नहीं।