गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसाहा गांव के सामने फोरलेन बाईपास के किनारे एक व्यक्ति का मिला शव, जताई गई हत्या की आशंका
खोराबार थाना क्षेत्र के फोरलेन बाईपास के पास भैंसाहा गांव के सामने आज सुबह एक व्यक्ति का लाश मिलने से सनसनी फैल गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, मौके पर संघर्ष के निशान और गले पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है, पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पीएम कराया जाएगा।