गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने 6 निरीक्षक सहित 9 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
गोरखपुर जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने तथा जनहित सहित अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने गोरखपुर के थानों पर तैनात 6 निरीक्षक सहित 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वही दो निरीक्षकों को लाइन हाजिर भी किया गया है।