गोरखपुर: भीषण गर्मी के मद्देनजर जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल 22 जून तक रहेंगे बंद
मौसम विभाग द्वारा भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी होने के बाद जिला आपदा प्रबंधन कार्य कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कक्षा 1 से 12 तक की सभी स्कूल 22 जून तक बंद रहेंगे। जिला आपदा प्रबंधन गौतम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में तापमान और हीट इंडेक्स दोनों ही बढ़ा हुआ है, जो कि सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है।