कटनी नगर: बहोरीबंद के चरगवां में हाई स्कूल की मांग को लेकर छात्र और अभिभावक पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
बहोरीबंद क्षेत्र के चरगवां में हाई स्कूल खोले जाने की मांग को लेकर स्कूली छात्र और उनके अभिभावक आज मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे जहां उन्होंने स्कूल की मांग की है छात्रों का कहना है कि उन्हें स्कूल जाने 7 से 8 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। बीते कई वर्षों से यह समस्या क्षेत्र में है गर्मी बारिश और कड़ाके की ठंड मे परेशानी होती है।