जांजगीर: जर्वे (च) सिंचाई विवाद में जमकर मारपीट, चार आरोपियों ने किसान और उसके भाई पर किया हमला
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम जर्वे में सिंचाई को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित किसान ने बताया कि 14 अप्रैल की रात रामधन, चन्द्रशेखर, फिरतराम और राहुल सूर्यवंशी ने खेत में पानी जाने से रोकते हुए गाली-गलौज की और हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों के साथ ईंट से भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई महेश सूर्यवंशी को भी ईंट से घायल कर दिया गया।