कांके: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2024 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई है। इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस हादसे में चालक अशोक उरांव ,जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सभी रात्रि गश्त के लिए निकले थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।