कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में हरिओम टावर से कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2024 रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर से बीते देर शाम एक युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना उस वक्त हुई जब हरिओम टावर की ज्यादातर दुकानें बंद हो चली थी। युवक के पास से एक सुसाड़ड नोट भी मिला है जिसमे उसने लिखा है उसके पास अब कोई रास्ता नही बचा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि युवक मारवाड़ी कालेज के बीकाम का छात्र था।