कांके: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2024 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो से 206 किलो गांजा बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोहरदगा के रहने वाला है, जिसका नाम सज्जाद अंसारी बताया जा रहा है। बता दें कि लोहरदगा एसपी को मिले इनपुट के आधार पर और रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।