खंडवा नगर: खंडवा में दर्दनाक हादसा! मोटर का कनेक्शन लगाते ही करंट की चपेट में आई महिला ,करंट से दर्दनाक मौत
खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के हेमगिर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह करीब 7 बजे बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने के बाद घर में पानी भरने के लिए मोटर पंप का विद्युत कनेक्शन लगा रही थी। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई।