बांका: नगर परिषद के वार्ड 19-20 में नाला निर्माण कार्य का सभापति ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | May 24, 2026 नगर परिषद के सभापति बालमुकुंद सिंहा ने रविवार की दोपहर 12 बजे वार्ड 19 एवं 20 में नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजीव कुमार, सभापति प्रतिनिधि अज्जू यादव, संजय यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्य का उद्देश्य वार्डों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को दूर करना है।