आरोन: माता मुडरा में गौशाला का संचालन कर रहे समूह ने चारागाह की भूमि पर कब्जा के लगाए आरोप, आरोन एसडीएम से की शिकायत
आरोन तहसील के माता मूडरा गांव में रामराजा गौशाला का संचालन कर रहे स्व सहायता समूह की अध्यक्ष गुड्डी बाई अहिरवार और सदस्यों ने चरनोई में भूमि पर कब्जे के आरोप लगाए है। 9 जुलाई को गुड्डी बाई ने कहा, पिछले वर्ष सीमांकन हो गया, लेकिन दबंगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। बारिश में गायों को चरने की समस्या है। एक बार फिर एसडीएम से समूह ने शिकायत कर भूमि की मांग की।