दतिया: ग्राम बड़ोनकला में कृषक मेले में दंगल-खेल प्रतियोगिताएं आयोजित, धीरू दांगी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया
Datia, Datia | Apr 5, 2026 ग्राम बड़ोनकला में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और किसानों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से भव्य कृषक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह उर्फ धीरू दांगी शामिल हुए। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला हैं।