कलान: नानकपुर तिराहे से आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त को नाजायज असलाह और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलां पुलिस ने आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त मनु उर्फ केशव पुत्र रामकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू को नानकपुर तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके हाथ में तमंचा होने के सम्बन्ध में पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुये पानी की टंकी के पास झाड़ी से एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद किया गया