कलान: जलालाबाद सड़क हादसे में घायल 13 लोगों में से एक युवक की हुई मौत
शाहजहांपुर के चार दिन पहले फर्रुखाबाद रोड पर स्थित रौली-बौरी गांव के पास हादसा हो गया था। कार की टक्कर से ऑटो खाई में जा गिरा था। ऑटो चालक सहित 13 लोग जख्मी हो गए थे। इस हादसे में घायल थाना कांट क्षेत्र के हथेल गांव निवासी वीरेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया