कलान: कलान में पैदल राहगीर को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर हुई इस घटना में एक ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गांव टड़ई निवासी मुनीराम कश्यप के रूप में हुई है।