सादाबाद: माधव कंपलेक्स के पास बाइक सवार आगे चल रही कार से टकराया, गंभीर घायल होकर राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
माधव कॉम्प्लेक्स के सामने आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, पीछे चल रहे बाइक सवार शम्मो की बाइक कार के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला शीशा टूट गया वहीं बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया।D