सुल्तानपुर: साइबर थाने की पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिला को कर रहा था तंग
नवसृजित थाना साइबर क्राइम पुलिस संजय कुमार यादव पुत्र इन्द्रपाल यादव, निवासी कोड़रा थाना शिवगढ़ को उसके निवास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक पर गांव की एक महिला के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की नियत से फेसबुक पर वायरल किया गया था।